Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.06.2026 को 'सखी वार्ता सह दीदी अधिकार केंद्र के तत्वावधान में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सासाराम के बेलाढ़ी पंचायत में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र की सक्रिय 'दीदियों' (महिला प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह प्रशिक्षणकर्ता जिला परियोजना प्रबंधक, मो० शमीम अंसारी, महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उनके संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी देना हैं । **प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:** अधिकारों के प्रति जागरूकता: दीदियों को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और पोक्सो (POCSO) एक्ट जैसे महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। सरकारी योजनाओं की जानकारी: महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक कैसे पहुंचाया जाए, इसकी रणनीति साझा की गई। सखी वार्ता की भूमिका: संकट की स्थिति में महिलाएं 'दीदी अधिकार केंद्र' के माध्यम से कैसे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं और अपनी समस्याओं को खुलकर रख सकती हैं, इस पर विशेष चर्चा हुई। यह प्रशिक्षण मात्र एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब हमारी दीदियाँ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगी। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया और उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य महिलाओं को भी इस जानकारी से अवगत कराएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। #iprd #rohtasdistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar

1 views | Patna, Bihar | Jun 12, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 12.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान रोहतास में पल रही परित्यक्त आवासित बालिका छाया (काल्पनिक नाम), उम्र-1वर्ष 2 माह एवं बालक उत्तम कुमार (काल्पनिक नाम), उम्र 9 माह को क्रमशः दरभंगा, बिहार में रह रहे दम्पति श्री पुस्ना केरकेट्टा व श्रीमती अंजूमाला टोपो एवं गया, बिहार के दम्पति श्री रितिक राज एवं श्रीमती रीतू कुमारी को गोद दिया गया।
यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। अंतिम दत्तकग्रहण की यह प्रक्रिया समाहरणालय स्थित जिला दंडाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया, जहां जिला पदाधिकारी महोदया ने अंतिम दत्तकग्रहण का आदेश पारित करते हुए बच्चों के दत्तक ग्राही माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।
 इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित और प्यार भरा परिवार मिलना चाहिए, जिससे उनका समुचित विकास हो सके।
जिला पदाधिकारी महोदया ने जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया कि वे आगे भी जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें, ताकि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सके। मौक़े पर प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा रोहतास,  सुश्री विनीता कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री विक्रमादित्य पाल, बाल संरक्षण पदाधिकारी रोहतास श्री मिथिलेश कुमार, समन्वयक विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान रोहतास व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 12.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान रोहतास में पल रही परित्यक्त आवासित बालिका छाया (काल्पनिक नाम), उम्र-1वर्ष 2 माह एवं बालक उत्तम कुमार (काल्पनिक नाम), उम्र 9 माह को क्रमशः दरभंगा, बिहार में रह रहे दम्पति श्री पुस्ना केरकेट्टा व श्रीमती अंजूमाला टोपो एवं गया, बिहार के दम्पति श्री रितिक राज एवं श्रीमती रीतू कुमारी को गोद दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। अंतिम दत्तकग्रहण की यह प्रक्रिया समाहरणालय स्थित जिला दंडाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया, जहां जिला पदाधिकारी महोदया ने अंतिम दत्तकग्रहण का आदेश पारित करते हुए बच्चों के दत्तक ग्राही माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित और प्यार भरा परिवार मिलना चाहिए, जिससे उनका समुचित विकास हो सके। जिला पदाधिकारी महोदया ने जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया कि वे आगे भी जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें, ताकि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सके। मौक़े पर प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा रोहतास, सुश्री विनीता कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री विक्रमादित्य पाल, बाल संरक्षण पदाधिकारी रोहतास श्री मिथिलेश कुमार, समन्वयक विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान रोहतास व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 12, 2026

स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोतिहारीं जिले को मिली एक और बड़ी उपलब्धि 

जिले के सुप्रसिद्ध जेजे कनक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नए अध्याय का हुआ भव्य उद्घाटन, 

दिल्ली के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. आज़म के नए क्लीनिक का हुआ शुभारंभ,,,

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह मोतिहारीं के सांसद राधामोहन सिंह, ढाका  विधायक फैसल रहमान और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 

कहा ,जिले के लिए ये महत्वपूर्ण उपलब्धि ,अब जिले के लोगो को इलाज के लिए बाहर जाने की नही होगी जरूरत..!!

#champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोतिहारीं जिले को मिली एक और बड़ी उपलब्धि जिले के सुप्रसिद्ध जेजे कनक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नए अध्याय का हुआ भव्य उद्घाटन, दिल्ली के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. आज़म के नए क्लीनिक का हुआ शुभारंभ,,, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह मोतिहारीं के सांसद राधामोहन सिंह, ढाका विधायक फैसल रहमान और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन, कहा ,जिले के लिए ये महत्वपूर्ण उपलब्धि ,अब जिले के लोगो को इलाज के लिए बाहर जाने की नही होगी जरूरत..!! #champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

Patna Rural, Patna | Jun 12, 2026

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा : राधामोहन सिंह

पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन सह खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन सांसद राधा मोहन सिंह, बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।।।।।।।।

#champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा : राधामोहन सिंह पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन सह खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन सांसद राधा मोहन सिंह, बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।।।।।।।। #champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

Patna Rural, Patna | Jun 12, 2026

#फेसबुककिया #काईरोप्रैकक्टर डॉ रजनीशकांत इलाज के नाम पर फैला रहे हैं सोसल #मीडिया पर गं*द*गी! कोई भी महिलाए विडियो न बनवाये.

#फेसबुककिया #काईरोप्रैकक्टर डॉ रजनीशकांत इलाज के नाम पर फैला रहे हैं सोसल #मीडिया पर गं*द*गी! कोई भी महिलाए विडियो न बनवाये.

Patna Rural, Patna | Jun 12, 2026

*रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय जन-कल्याण शिविर, आवेदन से लाभ वितरण तक होगी सुविधा*

आज दिनांक 12.06.2026 को समाहरणालय रोहतास के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

जिला पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति एवं लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को जिले के सभी 19 प्रखंडों में एक साथ प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी, लंबित प्रकरणों के निष्पादन तथा लाभ वितरण की कार्रवाई की जाएगी।

शिविर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएँगी।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रत्येक योजना के लिए पृथक काउंटर स्थापित करने तथा प्रत्येक काउंटर के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक एवं कर्मी लाभार्थियों को सही काउंटर तक पहुंचाने, आवेदन प्रपत्र भरने तथा आवश्यक दस्तावेजीकरण में सहयोग प्रदान करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने शिविर स्थल पर मेडिकल स्टॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का  निर्देश सिविल सर्जन को दिया। मेडिकल स्टॉल में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच जैसे रक्तचाप, शुगर परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बैठक में सभी प्रखंडों में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत स्तर तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाभार्थियों को यह जानकारी पूर्व से उपलब्ध कराने को कहा गया कि वे शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र अपने साथ अवश्य लाएँ, ताकि आवेदन, निबंधन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी बीपीआरओ उपस्थित थे।

#iprd
#JanKalyanShivir 
#rohtasdistrict 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय जन-कल्याण शिविर, आवेदन से लाभ वितरण तक होगी सुविधा* आज दिनांक 12.06.2026 को समाहरणालय रोहतास के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति एवं लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को जिले के सभी 19 प्रखंडों में एक साथ प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी, लंबित प्रकरणों के निष्पादन तथा लाभ वितरण की कार्रवाई की जाएगी। शिविर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएँगी। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रत्येक योजना के लिए पृथक काउंटर स्थापित करने तथा प्रत्येक काउंटर के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक एवं कर्मी लाभार्थियों को सही काउंटर तक पहुंचाने, आवेदन प्रपत्र भरने तथा आवश्यक दस्तावेजीकरण में सहयोग प्रदान करेंगे। जिला पदाधिकारी ने शिविर स्थल पर मेडिकल स्टॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। मेडिकल स्टॉल में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच जैसे रक्तचाप, शुगर परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बैठक में सभी प्रखंडों में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत स्तर तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाभार्थियों को यह जानकारी पूर्व से उपलब्ध कराने को कहा गया कि वे शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र अपने साथ अवश्य लाएँ, ताकि आवेदन, निबंधन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी बीपीआरओ उपस्थित थे। #iprd #JanKalyanShivir #rohtasdistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 12, 2026