खुरई: गढोला जागीर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 50 बकरियों की मौत, चरवाहा और 30 बकरियां बचीं सुरक्षित
Khurai, Sagar | Jul 13, 2024 गढ़ोला जागीर गांव में शाम 6 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 50 बकरियां मर गईं। जानकारी देते हुए चरवाहे के भाई बृज पाल ने बताया कि उनका भाई मथुरा पाल शमशान के पास जंगल में अपनी 80 बकरियों को चराने ले गया था। लौटते समय पानी गिरने लगा तो वह और कुछ बकरियां शमशान के टीन शेड के नीचे चले गए। उसी समय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से बाहर खड़ी 50 बकरियां मर गईं