खुरई: राज्य सरकार का आदेश,मनरेगा योजना में केवल मजदूरी का पैसा मिलेगा मटेरियल का नहीं,सरपंचों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jul 12, 2024 राज्य सरकार द्वारा आदेश दिया किया गया है कि अब मनरेगा योजना में केवल मजदूरी का पैसा मिलेगा मटेरियल का नहीं। पहले 60%राशि मटेरियल क्रय करने और 40%राशि मजदूरी के लिए मिलती थी। नए आदेश का विरोध करते हुए सरपंचों ने सीईओ के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। सरपंचों ने योजना को पहले की तरह चलाने की मांग की है।