Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

विश्वास के सारथी कमलनाथ जी

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को 37वीं किस्त का अंतरण

छिंदवाड़ा जिले की 3,14,369 लाडली बहनों के खातों में पहुंची 45.45 करोड़ रुपये की राशि
=========================================================

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये जिला सागर के केसली में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिंदवाड़ा जिले की 314369 लाड़ली बहनों को 45.45 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
      इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा शहरी क्षेत्र बरारीपुरा केंद्र में एवं केंद्र क्रमांक 18 और 16 में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सागर जिले के केसली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इसके अलावा जिले की परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में भी लाड़ली बहना हितग्राहियों को जोड़कर कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को 37वीं किस्त का अंतरण छिंदवाड़ा जिले की 3,14,369 लाडली बहनों के खातों में पहुंची 45.45 करोड़ रुपये की राशि ========================================================= मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये जिला सागर के केसली में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिंदवाड़ा जिले की 314369 लाड़ली बहनों को 45.45 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा शहरी क्षेत्र बरारीपुरा केंद्र में एवं केंद्र क्रमांक 18 और 16 में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सागर जिले के केसली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इसके अलावा जिले की परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में भी लाड़ली बहना हितग्राहियों को जोड़कर कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

मेरा नाम रक्षा सोनी है, मैं तामिया तहसील, जिला छिंदवाड़ा से हूं। गर्भावस्था के दौरान मुझे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जो भी राशि प्राप्त हुई उससे मुझे काफी लाभ हुआ। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगी।

#प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना
#12YearsOfSwasthBharat 
#12YearsOfGaribKalyan 
#12YearsOfSeva 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

मेरा नाम रक्षा सोनी है, मैं तामिया तहसील, जिला छिंदवाड़ा से हूं। गर्भावस्था के दौरान मुझे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जो भी राशि प्राप्त हुई उससे मुझे काफी लाभ हुआ। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगी। #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना #12YearsOfSwasthBharat #12YearsOfGaribKalyan #12YearsOfSeva #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

म.प्र.जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर के साथ समाजसेवियों ने की छोटा तालाब के कुंड की सफाई

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान, विसर्जन कुंड में चलाया स्वच्छता अभियान
===========================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आह्वान पर एवं परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा, म.प्र.शासन) पद्मश्री श्री मोहन नागर की उपस्थिति में छोटा तालाब स्थित विसर्जन कुंड में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
      सामूहिक परिश्रम से संचालित इस अभियान के तहत छोटा तालाब में स्वच्छता कार्य किया गया तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। श्रमदान के पश्चात आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण अभियान में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित श्रमदान के माध्यम से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
      इस अवसर पर श्री आदित्य बावला शुक्ला, श्री शेषराव यादव, श्री अंकुर शुक्ला, श्री विजय पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी श्री विनोद तिवारी, डॉ. गरिमा दामोदर (पार्षद), श्री संदीप रघुवंशी, श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा, श्री संजय साहू, श्री मनीष तिवारी, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्रीमती लता नागले, श्री आशीष साहू, श्रीमती अलका शुक्ला, श्रीमती आयशा लोधी सहित नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

म.प्र.जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर के साथ समाजसेवियों ने की छोटा तालाब के कुंड की सफाई जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान, विसर्जन कुंड में चलाया स्वच्छता अभियान =========================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आह्वान पर एवं परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा, म.प्र.शासन) पद्मश्री श्री मोहन नागर की उपस्थिति में छोटा तालाब स्थित विसर्जन कुंड में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सामूहिक परिश्रम से संचालित इस अभियान के तहत छोटा तालाब में स्वच्छता कार्य किया गया तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। श्रमदान के पश्चात आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण अभियान में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित श्रमदान के माध्यम से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री आदित्य बावला शुक्ला, श्री शेषराव यादव, श्री अंकुर शुक्ला, श्री विजय पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी श्री विनोद तिवारी, डॉ. गरिमा दामोदर (पार्षद), श्री संदीप रघुवंशी, श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा, श्री संजय साहू, श्री मनीष तिवारी, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्रीमती लता नागले, श्री आशीष साहू, श्रीमती अलका शुक्ला, श्रीमती आयशा लोधी सहित नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

छिंदवाड़ा में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

चंदेरी साड़ियां, महेश्वरी वस्त्र, बाग़ प्रिंट, खादी उत्पाद, गोंड पेंटिंग आदि बने आकर्षण का केंद्र

अंतिम दो दिन शेष, मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का 16 जून तक उठा सकते हैं लाभ
======================================

शहर के होटल पूजा लॉन, परासिया रोड में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रदेश की समृद्ध कला, शिल्प और हथकरघा परंपरा का अवलोकन कर रहे हैं।
      प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कारीगरों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। चंदेरी की जरी एवं रेशम किनारी वाली साड़ियां, महेश्वरी वस्त्र, बाग और बाटिक प्रिंट, खादी उत्पाद, जरी-जरदोजी कार्य, गोंड पेंटिंग, लेदर क्राफ्ट, हस्तनिर्मित ज्वेलरी, दरी, लकड़ी एवं खराद शिल्प जैसी पारंपरिक कलाओं को देखने और खरीदने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
      विशेष रूप से चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियां प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। यहां चंदेरी साड़ियों के पुराने डिज़ाइन भी उपलब्ध हैं, जिन्हें पारंपरिक शिल्पकला और ऐतिहासिक विरासत का अद्भुत संगम माना जाता है। इन विशिष्ट डिजाइनों को देखने और खरीदने के लिए महिलाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं।
      मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। प्रदर्शनी का आयोजन 16 जून तक किया गया है, ऐसे में आमजन के पास इसका लाभ उठाने के लिए अब अंतिम दो दिन शेष हैं। आयोजकों ने नागरिकों से प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश के हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों का अवलोकन और खरीदारी करने की अपील की है।

छिंदवाड़ा में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग चंदेरी साड़ियां, महेश्वरी वस्त्र, बाग़ प्रिंट, खादी उत्पाद, गोंड पेंटिंग आदि बने आकर्षण का केंद्र अंतिम दो दिन शेष, मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का 16 जून तक उठा सकते हैं लाभ ====================================== शहर के होटल पूजा लॉन, परासिया रोड में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रदेश की समृद्ध कला, शिल्प और हथकरघा परंपरा का अवलोकन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कारीगरों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। चंदेरी की जरी एवं रेशम किनारी वाली साड़ियां, महेश्वरी वस्त्र, बाग और बाटिक प्रिंट, खादी उत्पाद, जरी-जरदोजी कार्य, गोंड पेंटिंग, लेदर क्राफ्ट, हस्तनिर्मित ज्वेलरी, दरी, लकड़ी एवं खराद शिल्प जैसी पारंपरिक कलाओं को देखने और खरीदने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियां प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। यहां चंदेरी साड़ियों के पुराने डिज़ाइन भी उपलब्ध हैं, जिन्हें पारंपरिक शिल्पकला और ऐतिहासिक विरासत का अद्भुत संगम माना जाता है। इन विशिष्ट डिजाइनों को देखने और खरीदने के लिए महिलाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं। मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। प्रदर्शनी का आयोजन 16 जून तक किया गया है, ऐसे में आमजन के पास इसका लाभ उठाने के लिए अब अंतिम दो दिन शेष हैं। आयोजकों ने नागरिकों से प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश के हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों का अवलोकन और खरीदारी करने की अपील की है।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

12 वर्षों में युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प ने नए भारत की नींव को और मजबूत किया है। स्टार्टअप से लेकर स्किल डेवलपमेंट तक, हर क्षेत्र में युवाशक्ति ने परिवर्तन की नई कहानी लिखी है।

#12YearsOfYuvaShakti
#12YearsOfSeva
#छिंदवाड़ा

12 वर्षों में युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प ने नए भारत की नींव को और मजबूत किया है। स्टार्टअप से लेकर स्किल डेवलपमेंट तक, हर क्षेत्र में युवाशक्ति ने परिवर्तन की नई कहानी लिखी है। #12YearsOfYuvaShakti #12YearsOfSeva #छिंदवाड़ा

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

विश्वास के सारथी कमलनाथ जी - Chhindwara Nagar News