चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर सरवन कुमार निषाद ने रविवार को तरकुलहा देवी आदि शक्ति मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम देवी तरकुलहा मोड़ स्थित मंदिर के मुख्य द्वार के पास संपन्न हुआ।विधायक के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।