प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में मीडिया प्रतिनिधियों को हो रही परेशानी के संबंध में मेला अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था आदि कारणों को लेकर विभिन्न स्थानों पर रूट का डायवर्सन किया गया है,ऐसे में मीडिया कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर महाकुंभ क्षेत्र में मीडिया प्रतिनिधियों को निर्बाध तरीके से प्रवेश को लेकर,मेला अधिकारी विजय किरन आनंद द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।