प्रयागराज: स्नान घाट पर बेहोश हुए श्रद्धालु की 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के B दल ने की मदद
प्रयागराज के संगम तट का एक वीडियो आज बृहस्पतिवार को सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक श्रद्धालु संगम तट पर बेहोश हो गया,जबकि मौके पर मौजूद 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ B दल के जवानों द्वारा श्रद्धालु की मदद की गई है,तथा श्रद्धालु को सकुशल बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पर श्रद्धालु की हालत सामान्य बताई जा रही है।