प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में कांटे वाले बाबा श्रद्धालुओं के लिए बने आकर्षण का केंद्र, वीडियो हो रहा वायरल
महाकुंभ मेला क्षेत्र में देश-विदेश के कोने-कोने से आए साधु संत अलग-अलग वेशभूषा तथा दिनचर्या के कारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं,आज बृहस्पतिवार को एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें कांटे वाले बाबा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं,जहां यह बाबा कांटे पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं जिनसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।