प्रयागराज: गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग ने मेला क्षेत्र में पकड़े 250 अनाधिकृत सिलेंडर
महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद आज गुरुवार को करीब 5:30 बजे अग्निशमन विभाग ने छोटे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।पिछले दो दिनों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में मेला क्षेत्र से ऐसे 250 से अधिक गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया है।