दाउदनगर: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जनहित के कई बिंदुओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, लगभग डेढ़ करोड़ की योजनाओं का हुआ शिलान्यास
नगर परिषद दाउदनगर बोर्ड की बैठक नप सभा भवन में मंगलवार को 11:00 बजे से मुख्य पार्षद अंजली कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक के बाद लगभग डेढ़ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।ईओ ऋषिकेश अवस्थी ने कहा कि इन योजनाओं से शहर के विकास को गति मिलेगी