मोहनलालगंज: 12 हजार रुपये के जुर्माने ने खोले आज़ादी के दरवाज़े, तीन बंदी जेल से हुए रिहा
सजा पूरी करने के बावजूद जुर्माना न भर पाने के कारण जेल में बंद तीन कैदियों को गुरुवार को राहत मिली। पयाम-ए-इंसानियत फोरम ने 12 हजार रुपये का अर्थदंड जमा कराकर जिला कारागार मोहनलालगंज से उनकी रिहाई सुनिश्चित कराई। रिहा हुए बंदियों में संतोष कुमार, मोहम्मद फैसल और मोफिजउद्दीन शामिल हैं। फोरम के साथ दारुल उलूम नदवतुल उलेमा के छात्रों ने भी कानूनी प्रक्रिया पूरी