इटावा: बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर इटावा में जश्न, भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने समर्थकों संग बांटी मिठाई
Etawah, Etawah | May 4, 2026 पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर विधायक सरिता भदौरिया बेहद उत्साहित नजर आईं। उनके आवास पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया, मिठाई बांटी और बैंडबाजों के साथ खुशी जाहिर की। पूरे माहौल में जीत की खुशी साफ दिखाई दी। दोपहर 1 बजे जश्न मनाया।