मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
क्षेत्र के ग्राम बुड़ौली निवासी उमेश कुमार उर्फ आकाश पुत्र राम बख्श ने बीती शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर शीशम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।