मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में बस से उतरते समय टायर के नीचे आने से युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बेवर क्षेत्र में बस से उतरते समय टायर के नीचे आने से जिला हरदोई निवासी इंद्रेश पुत्र दुर्गा सिंह घायल हो गए। वहीं घायल इंद्रेश दिल्ली से बस में बैठकर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी बेवर क्षेत्र में पहुंचने के बाद बस से नीचे उतर रहे थे। तभी बस चलने लगी और इंद्रेश बस के टायर के नीचे आ गए। जिससे इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी।