मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेवर थाना क्षेत्र के नगला सुदामा निवासी हेमलता पत्नी संजीव कुमार ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।