मैनपुरी: भाजपा नेत्री के बेटे का महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेत्री के बेटे सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पूरे मामले की पुलिस वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।