खलारी: धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खदान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Khelari, Ranchi | Jul 12, 2026 मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर 3 बजे धमधमिया जंगल में चल रहे अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी धनंजय बैठा के नेतृत्व में सीसीएल और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने जेसीबी से अवैध कोयला खदान (कुआं) की डोजरिंग कर उसे बंद करा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले अवैध खनन में शामिल लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर...