कन्नौज: जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को वर्चुअल संवाद करने का निर्देश दिया, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई थी बैठक
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पीएम सूर्य घर योजना, गोवंश संरक्षण आदि के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने विकास कार्यो में तेजी लाये जाने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक सप्ताह अपने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करें