अम्बाला: अंबाला में कल पेट्रोल पंप नही होंगे बंद,मिलेगा पेट्रोल डीजल,पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने वापिस ली हड़ताल
Ambala, Ambala | Mar 30, 2024 पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने 2 दिन की हड़ताल करने के ऐलान किया था।जिसे सरकार के साथ मीटिंग के बाद आज देर शाम वापिस ले लिया गया है।अंबाला में कल पेट्रोल पंप बंद नही रहेंगे।कल हर रोज की तरह पेट्रोल डीजल की बिक्री होगी।पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा की मांग है कि पेट्रोल डीजल पर कमीशन बढ़ाई जाए।