सैदपुर: तहसील में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, काम प्रभावित
सैदपुर तहसील परिसर में सोमवार को उस समय जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई, जब तहसीलदार कोर्ट के सामने स्थित तहसील के मुख्य विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के समय तहसील में फरियादियों और कर्मचारियों की भीड़ मौजूद थी। हालांकि कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।