ग्वालियर में होलिका दहन के दिन शाम 5 बजे क्राइम ब्रांच ने लोहिया बाजार स्थित होटल व्हाइट सीज़न के कमरा नंबर 427 में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा। कार्रवाई में 15 लोग गिरफ्तार किए गए। मौके से ₹3.45 लाख नगद, एक स्कॉर्पियो और आधा दर्जन के करीब बाइक बरामद हुईं। पुलिस की कार्रवाई रात 11:30 बजे तक चलती रही।