बहराइच: मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज जारी
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने गुरुवार शाम को बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इलाज जारी है।