हरदोई: कोडरा गांव में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी से युवक बुरी तरह झुलसा, गंभीर हालत में चिकित्सकों ने लखनऊ किया रेफर
Hardoi, Hardoi | Apr 30, 2024 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लगी है।आग लगने से उसमे सो रहे सलाउद्दीन पुत्र निसार बुरी तरह से झुलस गया।परिजनों द्वारा आनन फानन में घायल युवक को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आज दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।