हरदोई: सुरसा थाने के पण्डित पुरवा निवासी 24 वर्षीय संदीप की इलाज के दौरान मौत,शनिवार को छत से गिरकर घायल हुआ था
Hardoi, Hardoi | Apr 29, 2024 सुरसा थाने के पण्डित पुरवा निवासी 24 वर्षीय संदीप पुत्र श्रीपाल अपने दो भाइयों में छोटा था,मज़दूरी कर अपने घर वालों का सहारा बना हुआ था,उसकी शादी नहीं हुई थी।शनिवार की रात को वह अपने मकान की छत पर सो रहा था,जैसा कि उसके बड़े भाई रामसेवक ने बताया कि आधी रात में संदीप नींद से जागा और पेशाब के लिए उठ कर खड़ा हुआ,उसी बीच उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा।