हरदोई: हरदोई में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर घूम रहे युवक को महिला होमगार्ड ने पकड़ा,पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा
Hardoi, Hardoi | Apr 30, 2024 हरदोई में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एक युवक को पकड़ा गया जो शायद किसी लड़की से मिलने की फिराक में आया था।इसका पता चलते ही महिला होमगार्ड व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और फिर डायल 112 को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखा पढ़ी कर हिदायत देकर छोड़ दिया।