मोहनलालगंज: ढाबे पर कहासुनी के बाद मारपीट, धारदार हथियार से किया गया हमला; मुकदमा दर्ज
लखनऊ के गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बिरुहा चौराहे पर एक ढाबे में काम करने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ढाबे पर हुई कहासुनी के बाद धोनी नामक युवक ने तेजपाल को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।