प्रतापगढ़: जिला कलेक्टर ने गंधेर ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
प्रतापगढ़। राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का जिला कलेक्टर शुभम चौधरी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गंधेर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने शिविर में