मथुरा: दिनेश फलहारी महाराज ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र, वंदे मातरम नहीं बोलने वालों के खिलाफ कड़े कानून की मांग की
श्री कृष्णा जन्मभूमि मामले के मुख्य याचिकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने सोमवार को बंदे मातरम को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा उन्होंने कहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र में ऐसा कानून लाया जाए जिसमें वंदे मातरम नहीं बोलने वालों को फांसी का प्रावधान हो देशद्रोहियों को वंदे मातरम् बोलना ही पड़ेगा