ग्वालपाड़ा: शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ0 सर्व पल्ली राधा कृष्णन ,छात्र छात्राओं ने गुरुओ को उपहार देकर किया सम्मान
ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र छात्राओं ने डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के अलावा प्रतियोगिताए भी हुई। जहां विद्यार्थियों ने गुरुओं को उपहार देकर सम्मानित किया।