जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज में छात्र पर हमला, सिर फटा; जिला अस्पताल किया गया रेफर
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जलालाबाद क्षेत्र के जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 10 के छात्र रंजीत (पुत्र राम लड़ैते), निवासी अब्दालपुर अलबेला, पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। लंच ब्रेक के बाद कार्यालय के सामने कुछ छात्रों ने कथित रूप से किसी वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया