टीकमगढ़: केलागुवा: अज्ञात कारण के चलते महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन: हालत बिगड़ने पर, परिजन लाए जिला अस्पताल
ललितपुर जिले में स्थित वानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केलागुवा गांव मे अज्ञात कारण के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया परिजन ने बताया महिला ने अज्ञात कारण के चलते अपने ही घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया घटना की जानकारी जैसे ही परिजन को लगी तो परिजन तुरंत निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने उपचार के बाद किया भर्ती