कोलारस: कोलारस में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी जिले के कोलारस में शनिवार शाम करीब 5 बजे शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया।सभी शिक्षक कोलारस नगर के जगतपुर स्थित रेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए।और एक रैली निकालकर और नारेबाजी करते हुए कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।