हज़ारीबाग: क्रिकेट मैदान में सियासी बवाल! सांसद के सामने विधायक का फूटा गुस्सा
हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में फ्रेंडली क्रिकेट मैच के दौरान सियासी बवाल देखने को मिला। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं मिलने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन पर अपमान का आरोप लगाया। वहीं मनीष जायसवाल की मौजूदगी में मैदान में तीखी बहस हुई। इस घटना ने जिले की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी।