प्रेस विज्ञप्ति
सादर सूचित करना है कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, मधेपुरा के तत्त्वावधान में आज दिनांक-11.07.2026 (शनिवार) को संयुक्त श्रम भवन, मधेपुरा परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। एक दिवसीय जॉब कैम्प में नियोजक के रूप में Tata Motors (Fliskon Motors) Private Limited, जजहट सबैला, सिंहेश्वर, मधेपुरा (बिहार) ने भाग लिया।
शिविर में रोजगार हेतु कुल 61 (इकसठ) अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें कुल-56 (छप्पन) अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत कुल-09 (नौ) अभ्यर्थियों को टीम लीडर, सी०आर०ओ०, तकनीशियन, इलेक्ट्रिशियन, डेन्टर एवं स्वीपर के पद पर चयन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
31 views | Madhepura, Bihar | Jul 11, 2026