चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मनाने पर चर्चा हुई। कलक्टर ने सभी धर्मों से भाईचारे व अफवाहों से बचने की अपील की। बिजली विभाग को लटके तार ठीक करने के निर्देश दिए।