कानपुर: बाकरगंज में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री आवास का करने जा रहा था घेराव
बाबूपुरवा के बाकरगंज में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया ।यूथ कांग्रेस पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लीक होने का विरोध करने के लिए मुख्यमंत्री आवास का घिराव करने जा रही थी। जिसके चलते पुलिस सक्रिय हुई और कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष को बाकरगंज स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया।