कानपुर: ट्रांसपोर्ट नगर में झाड़ियों में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
पनकी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में झाड़ियों में अचानक आग लग गई ।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी ने जानकारी दी कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो यूनिट घटनास्थल पहुंची और अथक परिश्रम से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।