कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनी फल मंडी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मानो फल मंडी जंग का अखाड़ा बन गया हो। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो अब पुलिस ने भी वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।