कानपुर: कानपुर के CSJMU पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार आलोक त्रिपाठी ने साझा किए जरूरी टिप्स
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग में वेब मीडिया की कार्यशैली और अवसर को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार आलोक त्रिपाठी ने छात्रों को जरूरी टिप्स दिए। जिसमे से सबसे प्रमुख रूप से उन्होंने भाषा की शुद्धता और सतत अध्ययन को सफलता की कुंजी बताया है।