कानपुर: अर्रा में मसाला फैक्ट्री में खाद्य विभाग का छापा,बरामद माल को किया सील
आगामी होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी शुरू कर दी है। इसी के चलते आज सचल दल के अधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अर्रा स्थित मसाला फैक्ट्री में छापेमारी की गई। जहां से मसाले के नमूने भरे गए । 6 कुंतल मसाला को सील भी किया गया है। खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी की लगातार इसी तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी।