प्रतापगढ़: रानीगंज चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसे में वैगनआर और पिकअप की टक्कर में सगे भाई-बहन की हुई मौत: CO
रानीगंज हाईवे पर देर रात वैगनआर और पिकअप की भीषण टक्कर में सगे भाई-बहन रोली और मोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक मोहित गंभीर रूप से घायल है। सीओ प्रशांत राज हुडा ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।