परिहार: बारा गांव में फिर बहा खून, मारपीट में घायल युवक की पटना में मौत
बारा गांव में अपराध और दबंगई का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन का भय खत्म होता दिख रहा है और कानून मानो कुछ लोगों के हाथ की कठपुतली बन गया है। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाम साबीर (32 वर्ष), पिता मोहम्मद शकील, निवासी बारा गांव, बेला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद