सदर: सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर तीन अवैध शराब बेचने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 23, 2026 वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की विधि रात मुखबिर की सूचना पर विजयनगरम मार्केट में छापेमारी की। पुलिस ने रात्रि 10:00 बजे के बाद अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों लोग शराब की दुकान पर कार्य करते थे जो अवैध रूप से रात्रि 10:00 बजे के बाद शराब की बिक्री करते थे।