तराना: तराना में चौड़ीकरण मार्ग पर जल्द होगा रोड निर्माण, नोटिस मिलने वाले 15 दिन में अतिक्रमण हटाएँ: सीएमओ
Tarana, Ujjain | Apr 30, 2026 गुरुवार दोपहर 2 बजे तराना नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। नगर परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रस्तावित मार्ग पर आने वाले सभी अतिक्रमणकर्ताओं को पहले ही पर्याप्त नोटिस दिए जा चुके हैं और अब किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र कुमार मेहता ने मीडिया से चर्चा की