शेखपुरा: केनरा बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शेखपुरा के डीआरसीसी कार्यालय में रोजगार मेले का किया गया आयोजन
केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा शेखपुरा के वीआईपी रोड स्थित डीआरसीसी कार्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त किए गए उद्यमियों के द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय के द्वारा किया गया।