पूरनपुर: सिरसा में गोवंशीय पशुओं का वध करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा के नजदीक खेत में 20 जुलाई को गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा कार्यकर्ता के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पवित्र माह सावन में हो रही घटनाओं पर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। जानकारी लगने के बाद सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल सतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए थे।