पूरनपुर: तहसील में किसानों की आय दोगुनी करने और समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कलीनगर तहसील परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूरनपुर के द्वारा किसानों की समस्याओं व भाजपा सरकार के द्वारा चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को याद कराते हुए धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि इस समय फसलों की बुआई चल रही है। किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अवश्यकता है।