पूरनपुर: तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त कराने की मांग की
पूरनपुर तहसील परिसर में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बार बार लिखित शिकायत देने के बाद भी प्रशासन नही जाग रहा है। अधिवक्ता परिसर में बनी जर्जर बिल्डिंग हादसे को दावत दे रही हैं। जबकि जर्जर बिल्डिंग के पास में 200 से 250 अधिवक्ता बैठते हैं।