पूरनपुर: सिमरिया में पिकअप से कुचलकर मासूम की मौत, दूसरे हादसे में घायल ग्रामीण की भी हुई मौत, मामला दर्ज
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी विजयपाल ने बताया 20 जुलाई शाम 7 बजे उनका पुत्र शिवांश घर के सामने खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बालक के सिर और शरीर में काफी चोटें आई थी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। दूसरे हादसे में घायल युवक की मौत हो गई थी।