केतन लाल का गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन.....
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव निवासी केतन लाल का बुधवार को कोटी कॉलोनी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता धनपाल लाल से मुलाकात कर उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, आयोग की सदस्य सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत तथा भाजपा नेता डॉ. प्रमोद उनियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।